गुमला के पालकोट में खूनी खेल: शराब के नशे में विवाद, पिता ने बेटे को टांगी से काटा, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक कुलदीप यादव शराब पीने का आदी था। मजदूरी का सारा पैसा शराब में उड़ा देने के बाद वह घर में अपनी पत्नी और वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट करता था। बुधवार देर शाम भी वह अत्यधिक नशे में घर पहुंचा और राशन के पैसे छीनने को लेकर पिता हरि यादव से गाली-गलौज करने लगा।
आवेश में उठाया खौफनाक कदम
विवाद इतना बढ़ा कि आपा खो बैठे 65 वर्षीय पिता हरि यादव ने घर में रखी लकड़ी काटने वाली टांगी उठाई और कुलदीप की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। कुलदीप वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचे, हरि यादव शांति से थाने की ओर निकल चुका था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पालकोट थाना प्रभारी ने तुरंत पोजेगा गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया है और आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।
ग्रामीण हेल्पलाइन
गुमला एवं पालकोट के किसी भी गांव से आपातकालीन अस्पताल यात्रा के लिए डिस्ट्रिक्ट कार 24 घंटे उपलब्ध है।